यूपीः ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स तस्करी का खुलासा, दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार, 50 लाख की 600 ग्राम MDMA बरामद

  • whatsapp
  • Telegram
यूपीः ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स तस्करी का खुलासा, दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार, 50 लाख की 600 ग्राम MDMA बरामद
X



ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पैरामाउंट सोसाइटी के एक फ्लैट में रहकर ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर तिलपता चौकी क्षेत्र में घेराबंदी कर 47 वर्षीय पीटर और 56 वर्षीय माइकल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तलाशी के दौरान 300-300 ग्राम के दो पैकेट में कुल 600 ग्राम MDMA बरामद की। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है।

इसके अलावा आरोपियों के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक लाख 19 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और दो पासपोर्ट बरामद हुए हैं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी पैरामाउंट सोसाइटी के पाइन टावर में फ्लैट नंबर 1517 में रह रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस कॉल डिटेल, बैंक खातों और वीजा की जांच कर रही है।

Next Story
Share it