हापुड़ में बारात बस और ट्रक की भिड़ंत, 6 की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

  • whatsapp
  • Telegram
हापुड़ में बारात बस और ट्रक की भिड़ंत, 6 की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल
X



जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में धौलाना-गुलावठी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक बारात से लौट रही बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे भीषण दुर्घटना हो गई। हादसे में करीब 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही अभिषेक पाण्डेय और कुंवर ज्ञानंजय सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Next Story
Share it