पंजाब में बड़ा हादसा: बस पलटने से 6 लोगों की मौत, 21 घायल

  • whatsapp
  • Telegram
पंजाब में बड़ा हादसा: बस पलटने से 6 लोगों की मौत, 21 घायल
X




पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में मंगलवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें बस पलटने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।

यह हादसा रात करीब 10 बजे बस्सी पठाना क्षेत्र में मोरिंडा-चुन्नी रोड पर हिम्मतपुरा के पास हुआ। बस में सवार सभी यात्री श्रद्धालु थे, जो मेन माजरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये श्रद्धालु रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब से बैसाखी के अवसर पर दर्शन कर लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बस में तकनीकी खराबी आने को हादसे का कारण माना जा रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Next Story
Share it