कटिहार: 74 मवेशी के साथ 11 पशु तस्कर सहित 6 पिकअप किया गिरफ्तार

  • whatsapp
  • Telegram
कटिहार: 74 मवेशी के साथ 11 पशु तस्कर सहित 6 पिकअप किया गिरफ्तार
X

कटिहार जिला के तेलता थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तीन पिकअप में क्रूरता पूर्वक पशुधन का अवैध परिवहन करते हुए शिहपुर तेलता की ओर जा रही है। गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष द्वारा शिहपुर तेलता के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

वाहन चेकिंग के दौरान 03 पिकअप पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा गया। पिकअप की तलाशी के क्रम में कुल 46 पशुओं को क्रूरतापूर्वक परिवहन करते हुए बरामद किया गया। इस संबंध में 6 पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए तस्कर 4 कटिहार और 2 पूर्णिया जिला से है। वहीं कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।



दूसरी छापेमारी में कटिहार जिला के बलरामपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप में क्रूरता पूर्वक पशुधन का अवैध परिवहन करते हुए बैरागी टोला चेक पोस्ट की ओर जा रही है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष द्वारा शिहपुर तेलता के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान 03 पिकअप पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा गया ।

पिकअप की तलाशी के क्रम में कुल 28 पशुओं को क्रूरतापूर्वक परिवहन करते हुए बरामद किया गया। इस संबंध में पाॅच पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया। सभी पांच पशु तस्कर पं० बंगाल राज्य के उत्तरदिनाजपुर जिला अन्तर्गत करणदिग्घी थाना के बताये जा रहे है। कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Next Story
Share it