महँगी पड़ी गाली , चला बुलडोजर , ढह गया अभिमान , श्रीकांत त्यागी की खोज जारी, पकडे गए सोसाइटी में घुसने वाले

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
महँगी पड़ी गाली , चला बुलडोजर , ढह गया अभिमान , श्रीकांत त्यागी   की खोज जारी, पकडे गए सोसाइटी में घुसने वाले

नोयडा के सोसाइटी में बवाल करने वाले श्रीकांत त्यागी की गति के पीछे मीडिया की भी बड़ी भूमिका रही है | जिस तरह से वायरल पोस्ट को मीडिया ने दिखा कर श्रीकांत त्यागी जैसे मनबढ़ लोगो का नकेल कसने का काम किया है वही मीडिया का असली काम है | समाज में हो रहे गलत और अत्याचार के विरुद्ध खड़ा होना |

जिस तरह की दबंगई से एक सोसाइटी के नियमों को श्रीकांत त्यागी ने तोडा उससे श्रीकांत जैसे कई लोगो को सबक मिलेगा | आज भारत बदल रहा है जहाँ अर्बन लैंडस्केप में फ्लैट कल्चर का चलन बढ़ा है पर अगर इस तरह के मनबढ़ लोग फ्लैट में ऐसी हरकते करने लगे तो वो भी सुरक्षित नहीं रहेगा


आज श्रीकांत त्यागी के खिलाफ चाहे मीडिया के दबाव में चाहे जनता के कारण और सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के कारण अपनी छवि बचाने के लिए मुख्यमंत्री को तत्काल एक्शन लेना पड़ता है | ये लोकतंत्र में सोशल मीडिया और मीडिया की ताकत को दर्शाता है | आज अगर कोई वीडियो वायरल हो जाता है तो उसकी जवाबदेही बनती है |

इस कार्य में योगी सरकार की भी प्रशंसा करनी होगी की उन्होंने पार्टी के ऊपर जनहित को रखा है | जिस तरह से महेश शर्मा ने इस घटना की निंदा की वो भी तारीफ योग्य है | पर इस घटना के बाद उस सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानी पड़ेगी | लोग तो घटना भूल जाएंगे पर अगर श्रीकांत त्यागी और उसका परिवार वही रहेगा तो सोसाइटी से आने वाले समय में झगड़ा अवश्य होगा | इस कारण वहां पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने के लिए एक पुलिस चौकी खोलनी चाहिए | जिससे आगे चल कर उस महिला या सोसाइटी के लोगो को कोई दिक्कत न हो |





Next Story
Share it