संभल के चंदौसी वेयरहाउस पर CBI छापा, चार अधिकारी गिरफ्तार

  • whatsapp
  • Telegram
संभल के चंदौसी वेयरहाउस पर CBI छापा, चार अधिकारी गिरफ्तार
X



संभल जिले की चंदौसी स्थित केंद्रीय भंडारण निगम (सेंट्रल वेयरहाउस) पर बुधवार रात सीबीआई ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान डिपो मैनेजर और तीन क्वालिटी मैनेजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। सीबीआई टीम देर रात वेयरहाउस पहुंची और सभी गेट बंद कर अंदर जांच शुरू की।

पिछले कई घंटों से दस्तावेजों की गहन छानबीन की जा रही है। गोदाम में रखे माल की गुणवत्ता की भी जांच की जा रही है। पकड़े गए अधिकारियों से अलग-अलग कमरों में पूछताछ जारी है। यह कार्रवाई गुन्नौर क्षेत्र के एक राइस मिल मालिक की शिकायत पर की गई। शिकायत में आरोप था कि खराब या मानकों पर खरा न उतरने वाला माल भी रिश्वत लेकर भंडारित किया जाता था। छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Next Story
Share it