रेणुका स्वामी हत्याकांड में नया अपेडट: कन्नड़ एक्टर दर्शन की पत्नी ने CP को लिखा पत्र, कहा- पवित्रा गौड़ा को न बताया जाए पत्नी

  • whatsapp
  • Telegram
रेणुका स्वामी हत्याकांड में नया अपेडट: कन्नड़ एक्टर दर्शन की पत्नी ने CP को लिखा पत्र, कहा- पवित्रा गौड़ा को न बताया जाए पत्नी
X

कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा रेणुकास्वामी हत्याकांड में जेल में बंद हैं। इस बीच केस से जुड़े कई नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दर्शन की कानूनी पत्नी विजयलक्ष्मी ने बैंगलोर के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि पवित्रा गौड़ा को दर्शन की पत्नी न बताया जाए। दर्शन, उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा और 14 अन्य को रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किया गया है।

दर्शन और उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा के रिश्ते के बारे में बात करते हुए उनके वकील ने मीडिया को बताया कि उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी पवित्रा गौड़ा को दर्शन की पत्नी के रूप में दिखाए जाने से दुखी हैं। वकील अनिल बाबू ने कहा, मैं दर्शन की गिरफ्तारी के बाद उनसे दो बार मिल चुका हूं। मैं उनकी पत्नी, ससुराल और परिवार के सदस्यों के जरिए दर्शन का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी मीडिया के कुछ वर्गों की ओर से पवित्रा गौड़ा को दर्शन की पत्नी के रूप में दिखाए जाने से दुखी हैं।

विजयलक्ष्मी मीडिया और कर्नाटक के लोगों को यह स्पष्ट करना चाहती हैं कि वह एक्टर दर्शन की कानूनी रूप से पत्नी हैं। उनके अलावा कोई और नहीं है। उन्होंने कहा, दंपति का एक बेटा है। पवित्रा गौड़ा को-एक्टर और दर्शन की दोस्त हैं। उनके बीच कोई और रिश्ता नहीं है। जब पुलिस और अधिकारियों की ओर से पवित्रा गौड़ा को दर्शन की पत्नी कहने के बारे में पूछा गया तो अनिल बाबू ने कहा, मुमकिन है, उन्होंने गलती से ऐसा किया होगा।

Next Story
Share it