नोएडाः ऑपरेशन Cy-Vajra के तहत 60 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 49 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान ऑपरेशन "Cy-Vajra" चलाकर बड़े ठगी नेटवर्क का खुलासा...

नोएडा में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान ऑपरेशन "Cy-Vajra" चलाकर बड़े ठगी नेटवर्क का खुलासा...
नोएडा में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान ऑपरेशन "Cy-Vajra" चलाकर बड़े ठगी नेटवर्क का खुलासा किया है। डिजिटल और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर हुई कार्रवाई में 60 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस ने नोएडा में चल रहे 8 अवैध कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया। अभियान के दौरान 700 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई। जांच के बाद म्यूल बैंक खाते बेचने और साइबर ठगी के नेटवर्क को सहयोग देने के आरोप में 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में एक नाइजीरियाई नागरिक भी शामिल है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 67 मोबाइल फोन, 19 लैपटॉप, 76 सिम कार्ड, 81 डेबिट और क्रेडिट कार्ड तथा 5 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की। नाइजीरियाई नागरिक से मिले डिजिटल साक्ष्यों का संबंध राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज कई शिकायतों से भी मिला है। डीसीपी साइबर ने कहा कि साइबर अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से किसी भी साइबर ठगी की सूचना तुरंत 1930 हेल्पलाइन या NCRP पोर्टल पर देने की अपील की।





