कुशीनगर में ISIS संदिग्ध रिजवान गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया

  • whatsapp
  • Telegram
कुशीनगर में ISIS संदिग्ध रिजवान गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया
X



कुशीनगर में ISIS से जुड़े संदिग्ध एजेंट रिजवान को देर शाम गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने की। रिजवान का नाम पहले भी आतंकी गतिविधियों में आया था।

2016 में महाराष्ट्र एटीएस ने उसे गिरफ्तार किया था और 2017 से 2023 तक वह ब्लास्ट कांड के आरोप में दिल्ली की जेल में रहा। जेल से छूटने के बाद रिजवान ने अपना ठिकाना बदलकर छावनी मुहल्ले में फास्ट फूड की दुकान शुरू कर दी।

वहीं, वह युवाओं का ब्रेनवॉश करने में भी सक्रिय था। रिजवान के खिलाफ क्राइम संख्या 80/26 के तहत विस्फोटक अधिनियम सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जांच में पता चला कि वह अक्सर इंटरनेशनल कॉल करता था। उसकी गिरफ्तारी पडरौना कोतवाली क्षेत्र के छावनी रायनी मोहल्ला से हुई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उसे ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है। रिजवान के पिता निजामुद्दीन, जो सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हैं, ने कहा कि उनका बेटा भारत का नागरिक है और अगर वह दोषी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Next Story
Share it