कोडरमा विस्फोटक केस : NIA ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • whatsapp
  • Telegram
कोडरमा विस्फोटक केस : NIA ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
X




राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने झारखंड के कोडरमा जिले में अवैध विस्फोटक भंडारण और परिवहन से जुड़े मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तलाशी अभियान के दौरान बड़ी संख्या में डेटोनेटर, डिजिटल उपकरण और नकदी बरामद की गई है।

NIA के अनुसार, यह कार्रवाई वर्ष 2024 में साल्टोरा क्षेत्र में हुए मोटरसाइकिल विस्फोट से जुड़े मामले में की गई। एजेंसी ने चार ठिकानों पर छापेमारी कर महेश मेहता और शंकर यादव को गिरफ्तार किया।

NIA के मुताबिक, दोनों आरोपी विस्फोटकों के अवैध भंडारण और सह-आरोपियों तक उनके परिवहन से जुड़ी आपराधिक साजिश में सक्रिय रूप से शामिल थे। तलाशी के दौरान 1,662 अवैध गैर-विद्युत डेटोनेटर, पांच डिजिटल उपकरण और 16 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इस मामले में इससे पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है।

यह मामला उस विस्फोट से जुड़ा है, जिसमें विस्फोटकों की अवैध ढुलाई के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई थी। NIA अब इन विस्फोटकों के स्रोत और इन्हें कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच कर रही है।

Next Story
Share it