227 प्रतिबंधित मवेशियों के साथ 16 पशु तस्कर गिरफ्तार

  • whatsapp
  • Telegram
227 प्रतिबंधित मवेशियों के साथ 16 पशु तस्कर गिरफ्तार
X



सिमडेगा पुलिस ने जिले के बोलबा थाना क्षेत्र अंतर्गत पीडियापोछ जंगल से 227 प्रतिबंधित पशुओं को बरामद करते हुए 16 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय रणवीर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पीडियापोछ जंगल के रास्ते बहुत सारे गोवंशीय पशुओं को कुछ लोग मारते-पीटते ले जा रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में गठित टीम ने छापामारी कर गोवंशीय पशुओं जब्त किया और 16 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

इनसे पूछताछ के दौरान पता चला कि ये सारे पशु ओडिशा के खटखुरबहार निवासी नक्का, चक्कू, नक्कू और मो. चमन के हैं। पशुओं को रांची निवासी बबलू पासवान और गुमला निवासी मो इश्तियाक के पास पहुंचाना था। यहां से सभी पशु वधशाला में भेजे जाते। गिरफ्तार सभी तस्कर ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में निखिल कोंगाड़ी, नेत्रमणि बेहरा, आयुष कालो, फिलमोन तिग्गा, सुनील इंदवार, सुलेमान तिर्की, मोधा मिलवार, इंद्रो लकड़ा, सुखराम तिर्की, पास्कल तिर्की, संदीप टोप्पो, सुनील रोहिदास, अलफोंस मिंज, सुकेश बिलूंग, मोहन रोहिदास और खेतरो रोहिदास शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात की-पैड फोन, पांच स्मार्ट फोन और दस टॉर्च जब्त किए हैं। बाइट- रणवीर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय

Next Story
Share it