258 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थों की तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन

  • whatsapp
  • Telegram
258 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थों की तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन
X



प्रवर्तन निदेशालय ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ चेन्नई और मदुरै में पांच स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह समुद्री मार्ग के जरिए श्रीलंका में हशीश और मेथम्फेटामाइन की तस्करी कर रहा था।

जांच एजेंसियों के अनुसार गिरोह 108 करोड़ रुपये मूल्य की 99 किलो हशीश और 150 करोड़ रुपये मूल्य की 37.5 किलो मेथम्फेटामाइन की तस्करी में शामिल था। राजस्व खुफिया निदेशालय की शिकायतों के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की।

भारतीय तटरक्षक बल से मिली जानकारी के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय मदुरै ने 5 मार्च 2024 को मन्नार की खाड़ी से 99 किलो हशीश और मदुरै रेलवे स्टेशन से 37 किलो से अधिक मेथम्फेटामाइन बरामद की थी।

जांच एजेंसियों के मुताबिक जॉन ब्रिटो इस गिरोह का सरगना है। वह मछुआरों और नाव मालिकों की मदद से खुले समुद्र में श्रीलंकाई संपर्कों तक नशीले पदार्थ पहुंचाता था। मामले में आगे की जांच जारी है।

(फाइल)

Next Story
Share it