बिहार: नदी मे लोगो से भरी नाव डूबने से हुआ बड़ा हादसा
बिहार के मोतिहारी में रविवार सुबह 10 बजे बड़ा एक हादसा हो गया है। जिले के चिरैया प्रखंड के सिकरहना नदी में 25 लोगों से भरी चलती नाव डूब गई।इस हादसे...


X
बिहार के मोतिहारी में रविवार सुबह 10 बजे बड़ा एक हादसा हो गया है। जिले के चिरैया प्रखंड के सिकरहना नदी में 25 लोगों से भरी चलती नाव डूब गई।इस हादसे...
बिहार के मोतिहारी में रविवार सुबह 10 बजे बड़ा एक हादसा हो गया है। जिले के चिरैया प्रखंड के सिकरहना नदी में 25 लोगों से भरी चलती नाव डूब गई।इस हादसे में 20 लोगो का कोई पता नही हैं। जबकि एक की मौत हो गई है। और पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। नाव में सभी लोग घास लाने के लिए सवार हुए थे। महिला मुन्ना देवी सहित दो को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
नाव डूबने से हड़कंप मच गया था। स्थानीय लोगों की मदद से एक बच्ची के शव को निकाला गया है। वहीं चार महिलाएं घायल हैं। एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं। जबकि एसडीआरएफ की टीम पहुंच रही है। गोताखोर लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। लापता हुए लोगों के परिजनों का बुरा हाल है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद है।
Next Story