देवरिया में कॉमन सर्विस सेंटर संचालक की हत्या कर शव खेत में फेंका
जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव खेत में मिला। युवक के शव की शिनाख्त भलुअनी कस्बे के सहज जन सेवा केन्द्र संचालक के रूप...


जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव खेत में मिला। युवक के शव की शिनाख्त भलुअनी कस्बे के सहज जन सेवा केन्द्र संचालक के रूप...
- Story Tags
- Common Service Centre
- Deoria
- Dead
जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव खेत में मिला। युवक के शव की शिनाख्त भलुअनी कस्बे के सहज जन सेवा केन्द्र संचालक के रूप में हुई। युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है। सूचना पर पहुंची भलुअनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भलुअनी थाना क्षेत्र के तरकुलहा गांव के रहने धर्मवीर यादव (30) पुत्र गुजर यादव भलुअनी कस्बा में सहज जन सेवा केन्द्र चलाता था। वह तीन दिन से लापता था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पूरी रात परिजन उसे ढूंढते रहे। गुरुवार की सुबह गड़ेर के कुछ ग्रामीण टहलने के लिए जलपा माता मंदिर के तरफ जा रहे थे। देवरिया-बरहज मार्ग पर गड़ेर चौराहे से जलपा माता मंदिर वाले रास्ते पर 500 मीटर की दूरी पर युवक का शव देखकर दंग रह गए। हत्या कर शव फेंकने की बात आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर भलुअनी पुलिस मौके पर पहुंची। शव पर कोई जख्म का निशान नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बरहज के सीओ देव आनंद ने बताया कि शव सड़क के किनारे फेंका गया था। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगा।