फतेहपुर: दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
फतेहपुर: दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

फतेहपुर जिले में दुष्कर्म पीड़िता ने शनिवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। 14 सितंबर को कोर्ट में उसकी गवाही होनी थी। पीड़िता की मां का आरोप है कि बेटी के पास अक्सर धमकी भरे फोन आते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ललौली थानाध्यक्ष ने मृतका के दुष्कर्म पीड़िता होने की जानकारी से इंकार किया है। थानाक्षेत्र के एक गांव की 17 वर्ष किशोरी के साथ नवंबर 2018 में गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया था जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी की मां ने बताया उसकी बेटी के पास अक्सर धमकी भरे फोन आते थे और उस पर सुलह का दबाव बनाया जाता था।

किशोरी की 14 सितंबर को कोर्ट में गवाही थी लेकिन इससे पहले ही उसने अपनी जान ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही ललौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

Next Story
Share it