लखनऊ : एड फ़िल्म के बहाने,मॉडल की खीची अश्लील फ़ोटो

- Story Tags
- Lucknow
- Modal
- Crime
- Crime news
लखनऊ की गोमतीनगर पुलिस ने मॉडल की फोटो सोशल मीडिया पर वॉयरल करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवकों ने एड फिल्म दिलाने के बहाने मॉडल को बुलाया। इसके बाद मॉडल की आपत्तिजनक फोटो खींच कर रुपयों की मांग की गई थी। सोमवार को पीड़िता गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराई थी।
इंस्पेक्टर केके तिवारी के मुताबिक काकोरी निवासी युवती विनीतखंड में किराए के मकान में रहती है। निजी कम्पनी में काम करने के साथ -साथ वह मॉडलिंग भी करती है। कुछ दिन पहले रेहान और आयुष मिश्र ने युवती को एड फिल्म दिलाने का दावा किया था। एड दिलाने के बहाने युवती को बनारस ले जाया गया था। जहां आरोपियों ने एड फिल्म के लिए फोटो शूट की बात कहते हुए आपत्तिजनक हालत में तस्वीरें क्लिक करने के साथ वीडियो भी बनाई थी। जिसे दिखा कर दो लाख रुपये की मांग किये थे। पीड़िता रुपये देने में असमर्थ रही। इस पर आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये थे। इस बात की जानकारी होने के बाद पीड़िता ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर के मुताबिक रेहान और आयुष को गिरफ्तार किया गया है।





