जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल का भाई ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

  • whatsapp
  • Telegram
जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल का भाई ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खालिस्तानी समर्थक और पंजाब की खडूर साहिब सीट से सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को आइस (ड्रग्स) के साथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों से पता चला है कि हरप्रीत सिंह से पुलिस ने करीब पांच ग्राम आइस बरामद की है। हरप्रीत से बरामद ड्रग मेथैम्फेटामाइन बताई जा रही है। इसके बाद उसका देर रात को ही मेडिकल भी कराया गया।

हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी अंकुर गुप्ता ने की है। उन्होंने कहा कि जल्द हम मीडिया के साथ जानकारी साझा करेंगे। एसएसपी अंकुर गुप्ता ने कहा कि हमने हरप्रीत को गिरफ्तार किया है। जल्द हम इस बारे में आपसे जानकारी सांझा करेंगे।

सूत्रों के अनुसार जिस वक्त हरप्रीत सिंह को पकड़ा गया, वह नशे में था। पुलिस ने इस पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी की है। हरप्रीत के साथ एक और उसका साथी था। जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिल्लौर हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया है। ये उस वक्त कार में सवार थे।

Next Story
Share it