हॉस्टल में रहकर पढाई करने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म

  • whatsapp
  • Telegram
हॉस्टल में रहकर पढाई करने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म



शेखपुरा, 10 सितंबर (पीबीएनएस) : शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय के हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। दुष्कर्म की घटना का आरोप हॉस्टल के संचालक सह विद्यालय के प्राचार्य पर ही लगा है। दुष्कर्म की सूचना मिलते ही स्थानीय बरबीघा थाना की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म की घटना की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ ने कहा पीड़िता 14 वर्षीय छात्रा द्वारा घटना की जानकारी दिया। जिसके बाद स्थानीय थाना में केस दर्ज कराया गया और पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपी निजी स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराए जाने की कारवाई की जा रहीं है जबकि आरोपी शिक्षक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। आरोपी शिक्षक सीमावर्ती नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के निवासी जो बरबीघा में रहकर निजी आवासीय विद्यालय चला रहे है। जबकि पीड़िता भी नालंदा जिले के निवासी है। जबकि पीड़िता के मा - पिता प्रदेश में रहकर प्राइवेट नौकरी करते है और अपने बच्ची की पढ़ाई के लिए हॉस्टल में छोड़ा था।

Next Story
Share it