ओडिशा में आग से झुलसी किशोरी को एम्स दिल्ली में कराया गया भर्ती
ओडिशा में पुरी के बालंगा में आग लगने से घायल हुई 15 वर्षीय लड़की को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स में भर्ती कराया गया है। इस...


X
ओडिशा में पुरी के बालंगा में आग लगने से घायल हुई 15 वर्षीय लड़की को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स में भर्ती कराया गया है। इस...
ओडिशा में पुरी के बालंगा में आग लगने से घायल हुई 15 वर्षीय लड़की को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स में भर्ती कराया गया है। इस लड़की को उपद्रवियों ने जला दिया था। इसे आज दोपहर भुवनेश्वर के एम्स से विमान द्वारा नई दिल्ली लाया गया था।
एक बयान में एम्स ने कहा है कि रोगी को बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने कहा है कि घायल पीड़िता की हालत गंभीर है और उसे ऑक्सीजन पर रखा गया है। डॉक्टरों का एक दल उसकी स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है।
Next Story