सासाराम में बस-ट्रक टक्कर, दो शिक्षकों की मौत

  • whatsapp
  • Telegram
सासाराम में बस-ट्रक टक्कर, दो शिक्षकों की मौत
X



सासाराम के परसथुआ थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों को टूर पर पटना ले जा रही एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार दो शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए।

सभी घायल बच्चों को सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हादसे में चार अन्य शिक्षक भी घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला शिक्षिका भी शामिल हैं।

मृतकों की पहचान विशिष्ट शिक्षक संजय कुमार राय के रूप में हुई है, जो कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के भैंसहर गांव के निवासी थे। वहीं दूसरे मृतक पुनीत कुमार सिंह बीएससी शिक्षक थे, जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के माविहार थाना क्षेत्र के बगहवा गांव के रहने वाले थे।

बताया जाता है कि कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बढोना से छात्र-छात्राओं को टूर पर लेकर सभी लोग बस से पटना के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान रोहतास जिले के परसथुआ के पास मोहनिया-आरा पथ पर बस और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।

घायल शिक्षकों में विपिन पांडे, सियानंद पटेल, लोरी सिंह और महिला शिक्षिका ललिता कुमारी शामिल हैं। सभी का इलाज सासाराम के सदर अस्पताल में चल रहा है।

इस हादसे में घायल हुए 10 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

Next Story
Share it