Home > Crime News > एनआईए ने म्यांमार से संचालित मानव तस्करी और साइबर धोखाधड़ी रैकेट के मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया
एनआईए ने म्यांमार से संचालित मानव तस्करी और साइबर धोखाधड़ी रैकेट के मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए ने म्यांमार से भारतीय और विदेशी एजेंटों द्वारा संचालित मानव तस्करी और साइबर धोखाधड़ी रैकेट के मामले में तीन लोगों को...

X
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए ने म्यांमार से भारतीय और विदेशी एजेंटों द्वारा संचालित मानव तस्करी और साइबर धोखाधड़ी रैकेट के मामले में तीन लोगों को...
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए ने म्यांमार से भारतीय और विदेशी एजेंटों द्वारा संचालित मानव तस्करी और साइबर धोखाधड़ी रैकेट के मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया है। एनआईए ने बताया कि आरोपियों में एक फरार संदिग्ध चीनी नागरिक भी शामिल है।
एनआईए ने जांच के दौरान पाया कि ये तीनों अपने सहयोगियों के साथ मिलकर, कमजोर पृष्ठभूमि वाले युवाओं की म्यांमार के म्यावाड्डी क्षेत्र में तस्करी कर रहे थे। एनआईए ने तस्करों और दलालों के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया, जो अवैध गतिविधियों में लिप्त थे। इनमें विदेशों में नौकरियों के लिए भारतीय नागरिकों की बिना लाइसेंस के भर्ती से लेकर दक्षिण पूर्व एशिया में आपराधिक गतिविधियों के लिए पीड़ितों का अवैध स्थानांतरण शामिल था।
Next Story





