अल्मोड़ा जिले में सड़क हादसा, दो की मौत

  • whatsapp
  • Telegram
अल्मोड़ा जिले में सड़क हादसा, दो की मौत
X





अल्मोड़ा जिले की सल्ट तहसील के चिंतौली गांव में कल एक टैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई, जिसमें सवार दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रहरी चिंतौली देघाट द्वारा थाना देघाट पुलिस को सूचना दी गई कि ग्राम चिंतौली में एक टैक्टर _ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई है, जिसमें चार व्यक्ति घायल हो गए हैं। सूचना प्राप्त होते ही थाना देघाट पुलिस बल तत्काल घटना स्थल की ओर रवाना हुआ। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो व्यक्तियों को मृत घोषित किया। दुर्घटना में सभी लोग चिन्तौली गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस दुर्घटना कारणों की जांच कर रही है।

Next Story
Share it