मिर्जापुर में अधिवक्ता हत्याकांड, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत कार्रवाई

  • whatsapp
  • Telegram
मिर्जापुर में अधिवक्ता हत्याकांड, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत कार्रवाई
X



मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता राजीव सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत की गई। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे पीएसी गेट के पास पुलिस और आरोपी के बीच आमना-सामना हुआ। मुठभेड़ के दौरान आरोपी राजेंद्र सोनकर के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

इससे पहले शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता राजीव सिंह की आरोपी ने सीने से सटाकर गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अपने साथी के साथ फरार हो गया था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने तुरंत टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है।

Next Story
Share it