प्रयागराज में टोंस नदी में बड़ा हादसा, तीन युवकों की डूबने से मौत
प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र स्थित बलुहाँ गांव में टोंस नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को चार युवक नदी में नहाने उतरे थे। इसी...
प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र स्थित बलुहाँ गांव में टोंस नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को चार युवक नदी में नहाने उतरे थे। इसी...
प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र स्थित बलुहाँ गांव में टोंस नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को चार युवक नदी में नहाने उतरे थे। इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद मछुआरों और ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और एक युवक पीयूष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि हादसे में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान नैनी एडीए निवासी सनी, आयुष और आदित्य के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक मोबाइल से रील बना रहे थे और इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में चले गए। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।





