पश्चिम बंगाल: रंगदारी मामले में टीएमसी नेता सब्यसाची गिरफ्तार

  • whatsapp
  • Telegram
पश्चिम बंगाल: रंगदारी मामले में टीएमसी नेता सब्यसाची गिरफ्तार
X




पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। टीएमसी नेता सब्यसाची को गिरफ्तार कर लिया गया है। 1 करोड़ से ज्यादा की रंगदारी मामले में सब्यसाची को गिरफ्तार किया गया है। सब्यसाची दत्ता बिधाननगर नगर निगम के बोर्ड चेयरमैन और मेयर रह चुके हैं। पुलिस ने देर रात राजारहाट के 211 रोड के पास रायगाछी इलाके के आलीशान आवास से उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार,कुछ दिन पहले ही जबरन वसूली के एक मामले में सब्यसाची दत्ता के एक समर्थक तृणमूल कार्यकर्ता को भी गिरफ्तार किया गया था।

राज्य के पूर्व मंत्री सुजीत बसु और फलता विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार जहांगीर खान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पूर्व मंत्री अरूप बिश्वास के भाई स्वरूप बिश्वास को भी पुलिस ने पकड़ा है। बिधाननगर नगर निगम की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद वहां प्रशासक नियुक्त किया गया है। इस नगर निगम के कई पार्षदों (पुर प्रतिनिधियों) को गिरफ्तार किया जा चुका है और कुछ अन्य के खिलाफ शिकायतें दर्ज हैं।

Next Story
Share it