मथुरा के वृंदावन में दर्दनाक हादसा

  • whatsapp
  • Telegram
मथुरा के वृंदावन में दर्दनाक हादसा
X



मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में मंगलवार शाम तेज आंधी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गली नंबर-5 में स्थित एक जर्जर मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय गली में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी।

मलबे की चपेट में आने से 7 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू कराया। मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा जर्जर भवनों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Next Story
Share it