पांच वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, पहले भी पॉक्सो एक्ट में जा चुका है जेल
पिथौरागढ़ जिले में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह भी...

पिथौरागढ़ जिले में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह भी...
पिथौरागढ़ जिले में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी पॉक्सो एक्ट के तहत जेल जा चुका है।
घटना 23 जून की है, पिथौरागढ़ कोतवाली क्षेत्र से एक पांच वर्षीय बालिका के लापता होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चार अलग-अलग टीमों का गठन किया और नाबालिग की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने सर्च अभियान तेज करते हुए लापता बच्ची को आठ घंटे के भीतर टनकपुर तिराहे के पास से सकुशल बरामद कर लिया। बालिका के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएं बढ़ाईं। इसके बाद संदिग्ध की पहचान जिला मुख्यालय स्थित रई धनौड़ा निवासी 35 वर्षीय होशियार सिंह के रूप में की गई। गहन तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने 25 और 26 जून की मध्यरात्रि को पुनेड़ी महर रोड से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म क़बूल किया है।
पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी वर्ष 2022 में एक अन्य नाबालिग के अपहरण और यौन शोषण के मामले में भी जेल जा चुका है। वह हाल ही में हरिद्वार जेल से बेल पर रिहा होकर बाहर आया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है।





