यूपी के बस्ती में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर रुप से घायल

  • whatsapp
  • Telegram
यूपी के बस्ती में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर रुप से घायल
X



बस्ती में लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-27) पर नगर थाना क्षेत्र के रिठिया फ्लाईओवर के पास कार और निजी बस की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार, अयोध्या से बस्ती की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही बस से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों लोग फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एनएचएआई और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे की हालत गंभीर होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि कार सवार बिहार की ओर जा रहे थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Story
Share it