गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़िता सिया ने की सख्त कार्रवाई की मांग

  • whatsapp
  • Telegram
गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़िता सिया ने की सख्त कार्रवाई की मांग
X




गुरुग्राम हिट एंड रन मामले की पीड़िता सिया ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सिया का कहना है कि सिर्फ आरोपियों की गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है, बल्कि मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

सिया के मुताबिक, घटना के समय कार में दो अन्य लोग भी मौजूद थे। उन्होंने मांग की है कि उन दोनों को भी गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

वहीं, सिया के वकील ने कहा है कि अगर आरोपियों की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की जाती है, तो उसका विरोध किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि घटना के समय कार में चार लोग सवार थे। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी घटना के बाद फरार हो गए थे और उन्हें राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।

Next Story
Share it