सच जानने के लिए डाला उबलते तेल मे मासूम बच्ची का हाथ

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
सच जानने के लिए डाला उबलते तेल मे मासूम बच्ची का हाथ

गुजरात के पाटन जिले से एक 11 साल की लड़की के शोषण का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक 40 साल की महिला ने लड़की को उबलते तेल में हाथ डालने के लिए मजबूर किया। महिला यह जानना चाहती थी कि लड़की सच बोल रही है या झूठ इसलिए उसका हाथ गर्म तेल में डाल दिया ताकि लड़की यह साबित कर सके कि वह झूठ नहीं बोल रही है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना के बाद एक अन्य पड़ोसी ने उसका एक वीडिया बनाया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में पीड़िता रोते हुए दिख रही है और उसकी दाहिनी हथेली भी झुलसी हुई दिखाई दे रही है। वह रोते हुए आपबीती सुना रही है।

संथालपुर पुलिस थाने के सब-इंस्पेक्टर एन डी परमार ने कहा कि घटना की जांच में पता चला है कि गिरफ्तार महिला और पीड़िता का परिवार पड़ोसी हैं. पुलिस ने कहा कि करीब दस दिन पहले नाबालिग लड़की ने आरोपी महिला को अपने घर के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति से बात करते देखा था। इसके बाद महिला ने उससे पूछा कि क्या लड़की किसी को इसके बारे में बताया है? लड़की ने इस बात से इनकार किया लेकिन महिला को भरोसा नहीं हुआ और वह लड़की को अपने घर ले गई जहां उससे गर्म तेल में हाथ डालने को कहा.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब लड़की ने भागने की कोशिश की, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे जान से मारने की धमकी दी और जबरन उसकी दाहिनी हथेली उबलते तेल वाले पैन में डाल दी। घटना के बाद भागी आरोपी महिला को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया।

लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। संतालपुर थाने के सब-इंस्पेक्टर एन डी परमार ने बताया कि उसके खिलाफ मारपीट और आपराधिक धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

Next Story
Share it