तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत
बेंगलुरु से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर पर मंगलवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।...


X
बेंगलुरु से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर पर मंगलवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।...
- Story Tags
- Two Bike Riders
- Car
- Accident
- Bike Accident
बेंगलुरु से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर पर मंगलवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कर्नाटक पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार रात की है जब बाइक पर सवार एक पुरुष और एक महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे। बता दें कि, "इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन में धारा 279 और 304 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।"
रिपोर्ट्स के मुताबिक, "गंभीर रूप से घायल होने से महिला और पुरुष दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच, कार का चालक नितेश भी घायल हो गया है और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
Next Story