सरोजनीनगर स्थित उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल में हीरक जयंती वर्ष पर विजय दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
सरोजनीनगर स्थित उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल में हीरक जयंती वर्ष पर विजय दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....



बुधवार को विजय दिवस व कैप्टन मनोज पांडे उतर प्रदेश सैनिक स्कूल मोरक जयंती वर्ष मनाया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल लखनऊ के मान मेहरा को प्रथम स्थान पर विजई घोषित किया गया। जिस पर उन्हें स्वर्ण पदक देकर उन्हें नवाजा गया। वहीं द्वितीय स्थान पर राजस्थान के सैनिक स्कूल झंझुनू के प्रोयेश चरण विजई घोषित किए गए। जिन्हें इस विजेता पर रजत पदक देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सैनिक स्कूल नालंदा विहार के आर्यन को तीसरे स्थान पर विजय घोषित किया गया। जिन्हें कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के कक्षा 12 के सैनिक छात्रों के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें किदवई हाउस के छात्रों को प्रथम स्थान व टंडन हाउस के छात्रों को दूसरे स्थान पर विजई घोषित किया गया। इस अवसर पर विजय दिवस अभियान में प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धा सुमन व पुष्प मलाएं अर्पित कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल उदय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय के समस्त परिवार सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

शिवांग

Next Story
Share it