लखनऊ विश्वविद्यालय में हुआ कोविड वैक्सीन कैम्प का आयोजन

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
लखनऊ विश्वविद्यालय में हुआ कोविड वैक्सीन कैम्प का आयोजन

लखनऊ विश्वविद्यालय में एक मेगा कोविड वैक्सीन कैम्प का आज सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह लखनऊ का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कैम्प था। इस कैम्प में कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन दोनों प्रकार की वैक्सीन राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई थी।इसमें दूर-दूर से छात्र, अभिभावक, शिक्षक, कर्मचारी एवम अन्य नागरिक वैक्सीन के लिए बड़ी मात्रा में उत्साह के साथ आये। इसके सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक बड़ी टीम उपलब्ध कराई गई थी। इसकी देख-रेख एवं संचालन के लिए संस्थान के निदेशक प्रो. एम. के. अग्रवाल एवं शिक्षक व कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही एकल विद्यालय के स्वयं सेवकों ने उत्साहपूर्वक अपना योगदान प्रदान किया। उत्साहवर्धन हेतु एकल विद्यालय के राष्ट्रीय प्रमुख श्री मानवेन्द्र जी ने भी काफी समय दिया एवं उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस वैक्सीन मुहिम को सफल बनाने के लिए कई सावधानियां बरती गयीं जिसमे सामाजिक दूरी ,मास्क, हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग प्रमुख थे। साथ ही टीका लगवाने वाले को सूक्ष्म जलपान उपलब्ध कराया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ए.के.राय ने अपना योगदान प्रदान किया। इस कैंप में लगभग 800 लोगों ने टीकाकरण का लाभ लिया जिसमें समाज के हर वर्ग के लोग युवा एवं वृद्ध शामिल थे।

Next Story
Share it