सीएसजेएमयू के दीनदयाल शोध केंद्र के 09 विद्यार्थियों ने भारतीय सेना में धर्म शिक्षक (एसीओ) पद हेतु अखिल भारतीय लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर के दीनदयाल शोध केंद्र के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि सत्र 2025–26 के डिप्लोमा...
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर के दीनदयाल शोध केंद्र के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि सत्र 2025–26 के डिप्लोमा...
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर के दीनदयाल शोध केंद्र के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि सत्र 2025–26 के डिप्लोमा इन कर्मकाण्ड पाठ्यक्रम के 09 विद्यार्थियों ने भारतीय सेना में धर्म शिक्षक (Religious Teacher) के सहायक कमीशंड अधिकारी (Assistant Commissioned Officer–ACO) पद हेतु आयोजित अखिल भारतीय लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है।
यह उल्लेखनीय उपलब्धि माननीय कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रेरणा एवं सतत मार्गदर्शन में दीनदयाल शोध केंद्र द्वारा संचालित मूल्यपरक एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता का प्रमाण है। केंद्र द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक कर्मकाण्ड एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से न केवल सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से समृद्ध किया जा रहा है, बल्कि उनके लिए सम्मानजनक रोजगार के अवसर भी सृजित किए जा रहे हैं।
दीनदयाल शोध केंद्र के निदेशक प्रो. डी. सी. श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता केंद्र की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासित प्रशिक्षण एवं मूल्याधारित शिक्षा का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विश्वविद्यालय परिवार ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भारतीय सेना में राष्ट्रसेवा करते हुए विश्वविद्यालय एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाएँगे।





