भाषा विवि में सहायक आचार्य (संविदा) की लिखित परीक्षा 10 मार्च को नियत

  • whatsapp
  • Telegram
भाषा विवि में सहायक आचार्य (संविदा) की लिखित परीक्षा 10 मार्च को नियत
X



ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में सहायक आचार्य (संविदा) पद हेतु आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की तिथि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 10 मार्च 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न कराई जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग की परीक्षा प्रातः 11:30 बजे से 12:30 बजे तक कक्ष संख्या 101 में आयोजित होगी। वहीं बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा इसी समय कक्ष संख्या 143 में संपन्न होगी। कॉमर्स विषय की परीक्षा दोपहर 01:00 बजे से 02:00 बजे तक कक्ष संख्या 143 में आयोजित की जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों तथा अपने साथ प्रवेश पत्र एवं वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाएँ।

इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक श्री विकास ने कहा, “विश्वविद्यालय द्वारा लिखित परीक्षा की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। अभ्यर्थी समय का विशेष ध्यान रखें और समय से परीक्षा केंद्र पर पहुँचें।”

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट अथवा भर्ती प्रकोष्ठ से संपर्क कर सकते हैं।

Next Story
Share it