प्रदेश की टॉप-10 यूनिवर्सिटीज में भाषा विश्वविद्यालय का दबदबा
लखनऊ, 15 सितंबर 2026।ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ ने राष्ट्रीय रैंकिंग के मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराते हुए बड़ी उपलब्धि...
लखनऊ, 15 सितंबर 2026।ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ ने राष्ट्रीय रैंकिंग के मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराते हुए बड़ी उपलब्धि...
लखनऊ, 15 सितंबर 2026।
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ ने राष्ट्रीय रैंकिंग के मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। IIRC India Rankings 2026 में विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश में 10वीं रैंक हासिल कर प्रदेश की टॉप-10 यूनिवर्सिटीज में अपनी जगह बनाई है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय को 119वीं यूनिवर्सिटी रैंक प्राप्त हुई है। विश्वविद्यालय के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पहली बार इस रैंकिंग में भाषा विश्वविद्यालय ने इतने प्रभावशाली स्तर पर अपनी पहचान दर्ज कराई है।
राष्ट्रीय रैंकिंग में 119वां स्थान और उत्तर प्रदेश में टॉप-10 में जगह मिलने के साथ ही भाषा विश्वविद्यालय को “Institution of Promising Potential” के रूप में मान्यता दी गई है। विश्वविद्यालय को “Certificate of Institutional Distinction” से भी सम्मानित किया गया है तथा उसे “Emerging Excellence” संस्थागत बैंड में स्थान मिला है।
IIRC India Rankings 2026 में देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन Academic Capability, Institutional Strength तथा Governance & Outcomes जैसे महत्वपूर्ण मानकों पर किया गया। इन मानकों पर भाषा विश्वविद्यालय का प्रदर्शन उसकी अकादमिक गुणवत्ता, संस्थागत विकास, सुशासन, नवाचार और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सफलता को दर्शाता है।
कुलपति प्रो. अजय तनेजा के नेतृत्व में मिली नई पहचान
विश्वविद्यालय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को कुलपति प्रो. अजय तनेजा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में लगातार किए जा रहे अकादमिक एवं संस्थागत सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है। कुलपति के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता, संस्थागत मजबूती, नवाचार, शोध तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि रैंकिंग में मिली यह पहचान किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत, प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में और ऊंचे मानक स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगी।
उन्होंने कहा कि भाषा विश्वविद्यालय अब केवल अपनी विशिष्ट पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रीय उच्च शिक्षा के परिदृश्य में अपनी प्रभावी उपस्थिति और मजबूत करेगा। विश्वविद्यालय का प्रयास रहेगा कि शिक्षा, शोध, नवाचार, गुणवत्ता, समावेशिता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित किए जाएं।
119वीं राष्ट्रीय रैंक ने बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव
IIRC India Rankings 2026 में University Rank-119, Overall Rank-141 और State Rank-10 हासिल करना भाषा विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। पहली बार इस स्तर की रैंकिंग में विश्वविद्यालय की प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज होने से विश्वविद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।
विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह उपलब्धि आने वाले समय में बेहतर अकादमिक प्रदर्शन, गुणवत्तापूर्ण शोध, नवाचार और संस्थागत उत्कृष्टता के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगी। विश्वविद्यालय अब इस उपलब्धि को आधार बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी रैंकिंग को और बेहतर करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
भाषा विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि लखनऊ ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा जगत के लिए गौरव का विषय है। प्रदेश की टॉप-10 यूनिवर्सिटीज में स्थान और राष्ट्रीय स्तर पर 119वीं रैंक ने विश्वविद्यालय की बढ़ती अकादमिक एवं संस्थागत प्रतिष्ठा को नई पहचान दी है।





