“रोजगार की नई राह: ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में 10 फरवरी को विशाल जॉब फेयर, 1500 पदों पर होगी भर्ती”
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में दिनांक 10 फरवरी 2026 को सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन...
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में दिनांक 10 फरवरी 2026 को सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन...
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में दिनांक 10 फरवरी 2026 को सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट सहित कुल 21 प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी, जिनके माध्यम से लगभग 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस रोजगार मेले में 12वीं पास, स्नातक, परास्नातक एवं डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रोमोटर, असिस्टेंट मैनेजर, एटीएम ऑफिसर, सेल्स एग्जीक्यूटिव सहित विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का ‘रोज़गार संगम पोर्टल’ पर पंजीकरण अनिवार्य है। अब तक 1300 से अधिक अभ्यर्थी पंजीकरण करा चुके हैं। सभी प्रतिभागियों के लिए रिपोर्टिंग समय प्रातः 9:30 बजे निर्धारित किया गया है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा—
“ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह रोजगार मेला युवाओं को उनके कौशल और योग्यता के अनुरूप एक सशक्त मंच प्रदान करेगा तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर देगा। हमें विश्वास है कि इस पहल से बड़ी संख्या में युवाओं को लाभ मिलेगा।”
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी योग्य अभ्यर्थियों से समय पर उपस्थित होकर इस सुनहरे अवसर का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया है।
रोजगार मेला समन्वयक टीम:
1. डॉ. सुमन कुमार मिश्रा — टीपीओ
2. डॉ. दीक्षा मिश्रा — डिप्टी टीपीओ
3. डॉ. हेमंत कुमार सिंह — सदस्य
4. डॉ. राहुल कुमार मिश्रा — सदस्य





