ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में जारो एजुकेशन का सफल प्लेसमेंट ड्राइव, 11 विद्यार्थी शॉर्टलिस्ट
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में 25 फरवरी 2026 को जारो एजुकेशन द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक सम्पन्न...

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में 25 फरवरी 2026 को जारो एजुकेशन द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक सम्पन्न...
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में 25 फरवरी 2026 को जारो एजुकेशन द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस भर्ती अभियान में कुल 107 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 11 विद्यार्थियों का चयन शॉर्टलिस्ट के रूप में किया गया। चयनित विद्यार्थियों में 4 स्नातकोत्तर (PG) एवं 7 स्नातक (UG) स्तर के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
यह भर्ती मैनेजमेंट ट्रेनी (एजुकेशन कंसल्टेंट) पद के लिए आयोजित की गई थी। कंपनी द्वारा जारी विवरण के अनुसार लखनऊ (ज़ोन-2) के लिए चयनित अभ्यर्थियों को ₹40,000 प्रतिमाह फिक्स वेतन, ₹3,000 यात्रा भत्ता, ₹25,000 तक मासिक इंसेंटिव तथा ₹4,00,000 वार्षिक परफॉर्मेंस-कम-कंटिन्यूटी बोनस प्रदान किया जाएगा। इस प्रकार कुल वार्षिक सीटीसी ₹12,16,000 प्रति वर्ष निर्धारित है। वहीं अन्य महानगरों के लिए ₹14,56,000 प्रति वर्ष तक का वार्षिक पैकेज दिया जाएगा।
इस अवसर पर कुलपति महोदय ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उत्कृष्ट रोजगार अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. सुमन मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि विश्वविद्यालय की प्राथमिकता अधिक से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार दिलाना है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट सेल निरंतर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों से संवाद स्थापित कर रहा है, ताकि विद्यार्थियों को विविध क्षेत्रों में बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें। डॉ. मिश्रा ने यह भी कहा कि भविष्य में और अधिक कंपनियों को आमंत्रित कर प्लेसमेंट की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे अधिकतम विद्यार्थियों को लाभ मिल सके।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि पर चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल करियर की कामना की।





