भाषा विवि में शुरू हुईं 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां

  • whatsapp
  • Telegram
भाषा विवि में शुरू हुईं 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां
X


ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा समारोह को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजय तनेजा ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित शिक्षकों, अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं अतिथियों के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण अवसर होता है, जिसे गरिमामय और यादगार बनाना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। इस वर्ष आयोजित होने वाले 11वें दीक्षांत समारोह में स्नातक, परास्नातक एवं शोध उपाधियों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं अन्य सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे।

तैयारियों के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में साफ-सफाई, साज-सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था, अतिथि स्वागत, मंच संचालन, तकनीकी प्रबंधन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत परिधान (गाउन) वितरण एवं रिहर्सल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। प्रो तनेजा ने बताया कि समारोह में प्रदेश एवं देश के कई विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा, जिनकी उपस्थिति समारोह की गरिमा को और बढ़ाएगी। कार्यक्रम की तिथि एवं मुख्य अतिथि की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। अंत में कुलपति प्रो अजय तनेजा ने सभी संबंधित शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया, ताकि 11वां दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक एवं ऐतिहासिक रूप से आयोजित किया जा सके।

Next Story
Share it