एमएसडीयू ने एक साथ 11 विषयों का एमए रिजल्ट किया जारी, छात्रों को मिली बड़ी राहत

  • whatsapp
  • Telegram
एमएसडीयू ने एक साथ 11 विषयों का एमए रिजल्ट किया जारी, छात्रों को मिली बड़ी राहत
X


आजमगढ़, 22 जून। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ ने एमए अंतिम वर्ष के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए 11 विषयों के परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित कर दिए हैं। इस बार विश्वविद्यालय ने मूल्यांकन और रिजल्ट प्रकाशन की प्रक्रिया को तेज करते हुए रिकॉर्ड समय में परिणाम जारी किए हैं। जारी परिणामों में अंग्रेजी, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत, प्राणी विज्ञान, उर्दू, अरबी, दर्शनशास्त्र, रक्षा अध्ययन, प्राचीन भारतीय इतिहास तथा मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट शामिल है। विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों के परीक्षार्थी अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

कुलपति प्रो. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया है। “छात्रों का भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। समय पर परिणाम जारी करना एमएसडीयू की प्रतिबद्धता है। हमने मूल्यांकन को तकनीक से जोड़ा है ताकि छात्रों को निष्पक्ष और त्वरित रिजल्ट मिले। कोई भी छात्र अनावश्यक इंतजार या भटकाव का शिकार न हो। शेष विषयों का परिणाम भी 1 सप्ताह के अंदर घोषित कर दिया जाएगा।

परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्य ने बताया कि शेष बचे विषयों के परिणाम तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा, “हम हर उत्तर पुस्तिका की तीन-स्तरीय जांच कर रहे हैं। पहला मूल्यांकन, दूसरा मॉडरेशन और तीसरा कंप्यूटराइज्ड क्रॉस वेरिफिकेशन। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि सभी परिणाम शत प्रतिशत शुद्ध और पारदर्शी हों। छात्रों से अनुरोध है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें और किसी अफवाह में न आएं।

छात्र अपना परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.msdsu.ac.in पर ‘Student Result’ लिंक पर क्लिक करके रोल नंबर या एनरोलमेंट नंबर से देख सकते हैं। मार्कशीट भी जल्द डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट से जुड़ी कोई भी जानकारी केवल वेबसाइट और हेल्पडेस्क नंबर से ही ली जाए।

घोषित 11 विषय: अंग्रेजी, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत, प्राणी विज्ञान, उर्दू, अरबी, दर्शनशास्त्र, रक्षा अध्ययन, प्राचीन भारतीय इतिहास, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास

Next Story
Share it