ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में 11वें दीक्षान्त समारोह से पूर्व वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में आगामी 11वें दीक्षान्त समारोह के पूर्व ‘दीक्षोत्सव-2026’ के अंतर्गत बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर...

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में आगामी 11वें दीक्षान्त समारोह के पूर्व ‘दीक्षोत्सव-2026’ के अंतर्गत बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर...
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में आगामी 11वें दीक्षान्त समारोह के पूर्व ‘दीक्षोत्सव-2026’ के अंतर्गत बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में वृहद स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान का आयोजन किया गया। प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ हुए इस अभियान की शुरुआत अशफाक उल्ला खाँ अतिथि गृह से हुई, जिसके पश्चात पूरे परिसर, छात्रावासों एवं विभिन्न विभागों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता कार्य संपन्न कराया गया।
यह अभियान माननीय कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के कुशल मार्गदर्शन तथा कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दीक्षान्त समारोह से पूर्व विश्वविद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाना रहा।
दीक्षोत्सव-2026 की संयोजक डॉ. नलिनी मिश्रा के संयोजन में आयोजित इस अभियान में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लेते हुए सामूहिक स्वच्छता शपथ भी ग्रहण की।
इस अवसर पर कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक श्री विकास, उप कुलसचिव मोहम्मद सहील, सहायक कुलसचिव श्री लक्ष्मीकांत मिश्रा तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामदास सहित अन्य अधिकारियों ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए श्रमदान किया और उपस्थित सभी को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। कुलपति के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के सभी विभागों, प्रशासनिक कार्यालयों, प्रयोगशालाओं एवं छात्रावासों में व्यापक सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा ने इस अवसर पर कहा,
“स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए। दीक्षान्त समारोह जैसे महत्वपूर्ण अवसर से पूर्व यह हमारा दायित्व है कि हम अपने विश्वविद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुंदर और प्रेरणादायी बनाएं। यह अभियान न केवल परिसर की साफ-सफाई तक सीमित है, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करने का भी एक सशक्त माध्यम है ।





