नोबेल पुरस्कार पर विशेष व्याख्यान 13 अक्टूबर को

  • whatsapp
  • Telegram
नोबेल पुरस्कार पर विशेष व्याख्यान 13 अक्टूबर को
X


आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग की ओर से 13 अक्टूबर 2026 को दोपहर एक से दो बजे तक फैसिलिटी सेंटर में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। डॉ. अंकुर चौबे विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।

व्याख्यान में नोबेल पुरस्कार से जुड़ी वैज्ञानिक उपलब्धियों और अवधारणाओं की जानकारी दी जाएगी। विज्ञान वर्ग के स्नातक-परास्नातक विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। संबद्ध महाविद्यालयों के इच्छुक विद्यार्थी अपना नाम, कक्षा और मोबाइल नंबर 9956085177 पर संदेश भेजकर पंजीकरण करा सकते हैं। विभाग ने अधिकाधिक विद्यार्थियों से भाग लेने की अपील की है

Next Story
Share it