सेवा संकल्प अभियान एवं 17वें स्थापना दिवस पर केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में वॉलीबॉल का रोमांच

  • whatsapp
  • Telegram
सेवा संकल्प अभियान एवं 17वें स्थापना दिवस पर केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में वॉलीबॉल का रोमांच
X



लखनऊ, 17 सितंबर 2026।

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में सेवा संकल्प अभियान एवं विश्वविद्यालय के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर सत्र 2026-27 के अंतर्गत पुरुष वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कल्चरल कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन में सक्रिय सहभागिता की।

विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के बीच आयोजित नॉकआउट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।

पहले मुकाबले में फैकल्टी ऑफ फार्मेसी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फैकल्टी ऑफ साइंस को 2-0 से पराजित किया। फार्मेसी की टीम ने दोनों सेटों में प्रभावी प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में अपनी जगह पक्की की।

दूसरे मुकाबले में फैकल्टी ऑफ कॉमर्स और फैकल्टी ऑफ आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज के बीच मुकाबला हुआ। कॉमर्स के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की और अगले चरण में प्रवेश किया।

टूर्नामेंट के नॉकआउट प्रारूप के तहत फैकल्टी ऑफ फार्मेसी, फैकल्टी ऑफ कॉमर्स, फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस तथा फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 26 सितंबर 2026 (शनिवार) को विश्वविद्यालय के वॉलीबॉल कोर्ट पर आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

वॉलीबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन में मोहम्मद शारिक, डॉ. आरिफ अब्बास, डॉ. हसन मेहदी, डॉ. दीपिका दयालु एवं श्री वैभव स्वर्णकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं कल्चरल कमेटी के सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता से आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को “Sports for a Better Tomorrow” के संदेश के साथ स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और टीम भावना के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में खिलाड़ियों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Next Story
Share it