ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के अंतर्गत प्रथम वर्ष के नामांकन की प्रक्रिया संपन्न
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (केएमसीएलयू), लखनऊ में 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी...

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (केएमसीएलयू), लखनऊ में 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी...
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (केएमसीएलयू), लखनऊ में 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी प्रथम वर्ष के नामांकन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। एनसीसी में शामिल होकर अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने की इच्छुक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग किया।
एनसीसी प्रथम वर्ष के नामांकन के लिए लगभग 80 छात्राओं ने आवेदन किया। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थी छात्राओं का शारीरिक परीक्षण एवं लिखित परीक्षा आयोजित की गई। यह चयन प्रक्रिया 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की टीम के सहयोग से विश्वविद्यालय की एनसीसी एएनओ डॉ. लेफ्टिनेंट बुशरा अलवेरा की देखरेख में संपन्न हुई।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा जी ने छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि एनसीसी के माध्यम से छात्राओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी, टीम भावना तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है। उन्होंने छात्राओं को एनसीसी के प्रशिक्षण एवं गतिविधियों में पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी श्री सुभाष सिंह जी ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए अनुशासन के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रतिभा के साथ-साथ अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से एनसीसी के माध्यम से प्राप्त होने वाले प्रशिक्षण को गंभीरता से अपनाने तथा अपने शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत जीवन में भी अनुशासन को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
चयन प्रक्रिया के दौरान छात्राओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ शारीरिक परीक्षण और लिखित परीक्षा में प्रतिभाग किया। एनसीसी में प्रवेश को लेकर छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। एनसीसी प्रशिक्षण के माध्यम से चयनित कैडेट्स को शारीरिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना तथा राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होगा।





