एलयू: संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी एड 2021- 23 के सुचारु संचालन हेतु बैठक का हुआ आयोजन
30 जुलाई 2021 को होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी एड 2021-23 के सुचारू संचालन हेतु कुलपति संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी एड 2021-23, प्रोफेसर आलोक कुमार...


30 जुलाई 2021 को होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी एड 2021-23 के सुचारू संचालन हेतु कुलपति संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी एड 2021-23, प्रोफेसर आलोक कुमार...
- Story Tags
- lucknow univesity
30 जुलाई 2021 को होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी एड 2021-23 के सुचारू संचालन हेतु कुलपति संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी एड 2021-23, प्रोफेसर आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में आज दिनांक 19 जुलाई 2021 को राज्य के सभी नोडल समन्वयक/नोडल अधिकारियों व नोडल समन्वयक/नोडल अधिकारियों, जिला अधिकारी के प्रतिनिधि व अन्य संबंधितों की राज्य स्तरीय बैठक ऑनलाइन आयोजित की गई जिसमें लगभग 217 सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में राज्य समन्वयक, प्रोफेसर अमिता बाजपेई ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी एड 2021- 23 के सुचारु संचालन हेतु सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को विस्तृत रूप से समझाया व सभी संबंधितों को उनके दायित्वों और कर्तव्यों से परिचित कराया। तत्पश्चात अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई और सदस्यों की जिज्ञासाओं का सम्यक उत्तर भी राज्य समन्वयक द्वारा दिया गया। इसके अतिरिक्त संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2021 23 की हेल्पलाइन के माध्यम से अभ्यर्थियों की शंकाओं का निरंतर समाधान किया जा रहा है।