सीएसजेएमयू में फर्स्ट अटल बिहारी वाजपेयी डिस्ट्रिक्ट क्लाइंट काउंसलिंग कम्पटीशन–2026 का भव्य शुभारंभ
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति माननीय प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज...
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति माननीय प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज...
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति माननीय प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज द्वारा आयोजित "प्रथम अटल बिहारी वाजपेयी डिस्ट्रिक्ट क्लाइंट काउंसलिंग प्रतियोगिता–2026" का शुभारंभ 13 मार्च 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ संपन्न हुआ।
यह प्रतियोगिता विभाग की निदेशिका डॉ. स्मृति रॉय के कुशल नेतृत्व में तथा विश्वविद्यालय के मुख्य कुलानुशासक डॉ. शशिकांत त्रिपाठी के संरक्षण में आयोजित की गई। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति महेन्द्र दयाल (सेवानिवृत्त), उच्च न्यायालय, इलाहाबाद रहे, जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार सिंह (Senior Counsel) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने विधि शिक्षा में व्यावहारिक प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों को न्यायालयीन कार्यप्रणाली को समझने, क्लाइंट से प्रभावी संवाद स्थापित करने तथा कानूनी समस्याओं के समाधान प्रस्तुत करने की व्यावहारिक समझ प्रदान करती हैं।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न विधि संस्थानों से आई लगभग 17 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागी टीमों ने काल्पनिक कानूनी परिस्थितियों पर आधारित मामलों में क्लाइंट काउंसलिंग की प्रक्रिया प्रस्तुत की, जिनका मूल्यांकन अनुभवी न्यायविदों एवं विधि विशेषज्ञों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के समस्त शिक्षकगण, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता से कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक बना रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम की समन्वयक सुश्री मेघना बाजपेई तथा सह-समन्वयक सुश्री दीक्षा बाजपेई का विशेष योगदान रहा, जिनके अथक प्रयासों से प्रतियोगिता का संचालन सुचारु रूप से संभव हो सका।





