भाषा विवि के दीक्षोत्सव 2026 के अंतर्गत ब्लूबर्ड स्कूल में हुआ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एकादश दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में संचालित दीक्षोत्सव-2026 के अंतर्गत आज ब्लू बर्ड स्कूल,...

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एकादश दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में संचालित दीक्षोत्सव-2026 के अंतर्गत आज ब्लू बर्ड स्कूल,...
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एकादश दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में संचालित दीक्षोत्सव-2026 के अंतर्गत आज ब्लू बर्ड स्कूल, अल्लूनगर, लखनऊ में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रभावी वक्तृत्व कौशल, आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन तथा सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों के प्रति जागरूकता का विकास करना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा का महत्व, नैतिक मूल्य, राष्ट्र निर्माण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की वाक्पटुता, विचारों की स्पष्टता तथा अभिव्यक्ति क्षमता ने उपस्थित सभी शिक्षकों एवं अतिथियों को प्रभावित किया।
विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. नलिनी मिश्रा के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल समन्वयन ई. धीरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। उनके कुशल प्रबंधन एवं सक्रिय सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल तथा सामाजिक चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।





