एमएसडीयू में 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026'की हुयी शुरुआत
आजमगढ़, 12जुलाई। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में 12 से 14 जुलाई 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय 'वृक्षारोपण...

आजमगढ़, 12जुलाई। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में 12 से 14 जुलाई 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय 'वृक्षारोपण...
आजमगढ़, 12जुलाई। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में 12 से 14 जुलाई 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' का सफलतापूर्वक अभियान चलाया गया । यह आयोजन विश्वविद्यालय के एनएसएस और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया गया।वृक्षारोपण नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर में लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया, ताकि वे विकसित होकर भविष्य में पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व है। सामूहिक सहभागिता से ही हरित एवं स्वच्छ परिसर के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।
इस अवसर पर सहायक कुलसचिव डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव, नित्यानंद, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के समन्वयक डॉ. देवेंद्र कुमार पाण्डेय, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि प्रकाश शुक्ला एवं डॉ. हरेंद्र सिंह प्रजापति सहित विश्वविद्यालय के कुलपति के निजी सचिव डॉ.भूपेंद्र पाण्डेय सहित डॉ. शिवेंद्र सिंह. डॉ. संतोष चौरसिया, डॉ. प्रतिभा, डॉ.निधि सिंह, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. आर. डी. सोनकर और विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे!





