शिक्षा और सामाजिक सेवा के अभिनव संगम के रूप में संपन्न हुआ द्वितीय बापू बाजार-2026 : प्रो. संजीव कुमार

  • whatsapp
  • Telegram
शिक्षा और सामाजिक सेवा के अभिनव संगम के रूप में संपन्न हुआ द्वितीय बापू बाजार-2026 : प्रो. संजीव कुमार
X


स्वाभिमान सहित सहायता का संदेश, बलिया में भी लगेगा बापू बाजार : प्रो. एन.के. शुक्ल

आजमगढ़, 09 अक्टूबर 2026। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार की अध्यक्षता में ‘द्वितीय बापू बाजार-2026’ ‘स्वाभिमान सहित सहायता’ के मंत्र के साथ संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस मेले में जनपद के 21 महाविद्यालयों ने भागीदारी की और 5 ,10 और 20 रुपये के सहयोग से 18 हजार रुपये 'बापू स्वाभिमान कोष' में जमा किए गए।

मेले को सफल बनाने में श्री गांधी पी.जी. कॉलेज मालटारी, गांधी शताब्दी कॉलेज कोयलसा, गांधी स्मारक कॉलेज बरदह, कुबा पी.जी. कॉलेज, रामसुंदर पी.जी. कॉलेज गाजीपुर-मऊ, विक्रमा चौहान महाविद्यालय भुजही, राजकीय महाविद्यालय अंबारी, बाबू शिवपत्तर महाविद्यालय, शहीद अक्षयवर महिला महाविद्यालय मधुबन सहित कुल 21 महाविद्यालयों की भागीदारी रही। विश्वविद्यालय में कुलपति स्टॉल का संचालन डॉ. रेनू तिवारी द्वारा किया गया, वहीं महाराजा सुहेल देव वि वि के तीन स्टॉल लगाए गए थे। सहयोगी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के कुलपति प्रो. एन.के. शुक्ल ने कहा कि “सहायता में स्वाभिमान सर्वोपरि रहे, तभी सेवा सार्थक है” और उन्होंने बलिया में भी बापू बाजार आयोजित करने की घोषणा की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत, उज्ज्वला, कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत योजनाओं पर नाटिका प्रस्तुत की। शहीद अक्षयवर महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने कोलकाता कांड पर महिला सुरक्षा और रानी लक्ष्मीबाई के योगदान पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।

संचालन बापू बाजार के समन्वयक प्रोफेसर हसीन खान ने किया। स्वागत परीक्षा नियंत्रक आनंद मौर्य ने किया। अंत में कुलसचिव श्री अमृत लाल ने आभार व्यक्त किया।

Next Story
Share it