भाषा विवि के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों को मिली सत्र 2026-2027 में AICTE से मान्यता

  • whatsapp
  • Telegram
भाषा विवि के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों को मिली सत्र 2026-2027 में AICTE से मान्यता
X


ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अंतर्गत संचालित सभी पाठ्यक्रमों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) से स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता एवं सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप यह सफलता प्राप्त हुई है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने कुलपति प्रो. अजय तनेजा के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। वहीं फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. आर. के. त्रिपाठी ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया. विश्वविद्यालय के AICTE नोडल अधिकारी डॉ. सैयद असगर हुसैन रिजवी ने जानकारी देते हुए बताया कि AICTE द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न तकनीकी एवं इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों को सत्र 2026-27 के लिए मान्यता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा एवं बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी। इस वर्ष विश्वविद्यालय में कई नए एवं आधुनिक पाठ्यक्रमों को भी AICTE की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:-

बी.टेक. ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स

एम.टेक. मेक्ट्रॉनिक्स

एम.टेक. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग)

एम.टेक. स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग

एम.टेक. बायोटेक्नोलॉजी

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ महेश कुमार ने बताया कि इन नए पाठ्यक्रमों के प्रारंभ होने से छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ शोध, नवाचार एवं उद्योग जगत में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

Next Story
Share it